हमारी सेवाएं
हमारी सेवाएं
मूल रूप से हम हमारे सभी साथियों के साथ हर उसे क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है जो किसी न किसी रूप में हमें हमारे जीवन से दूर किए हुए हैं। हर व्यक्ति का जीवन उसका स्वयं न होकर किसी और के लिए प्रकृति ने निर्धारित किया हुआ है। परंतु इसका यह कदापि अर्थ नहीं कि वह अपना पूर्ण समय दूसरों के लिए ही व्यतीत करें।
प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में स्वतंत्र भाव से जीने का अधिकार है। प्रकृति हम सभी को एक समान भाव से देखती है परंतु हमारा उसके प्रति दृष्टिकोण समय कल एवं परिस्थिति के अनुसार बदलता रहता है। इसका मुख्य कारण हमारी भीतरी प्रकृति होती है। हमारी सेवाएं आपको निम्न प्रकार से लाभान्वित कर सकती हैं यह आपकी रुचि के ऊपर निर्भर करता है।
सहयोगिक
हमारे जीवन में कई लोग हमारे सहयोगी होते हैं जिनके साथ हम कार्य करने का आनंद एवं अनुभव उठाते हैं। इनके मध्य आप सहज अनुभव कर सके इसके लिए यह सुविधा प्रदान की जाती है।
मित्रावली
हमारे जीवन में कई लोग हमारे मित्र बनते हैं परंतु सही अर्थों में वे मित्र होते हुए भी हमसे सहज नहीं हो पाते या इसके विपरीत भी हो सकता है। मित्रावली इसी संदर्भ में आपकी सहायता करती है अर्थात आप अपने मित्रों की सही पहचान करते हुए उनके साथ सहज एवं आनंददायक जीवन का समय व्यतीत कर सकते हैं।
संबंधिका
हमारे कई संबंधी होते हैं जो हमारे साथ अपने समय को व्यतीत करने के लिए उत्सुक रहते हैं परंतु कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके साथ हम समय व्यतीत करना चाहते हैं। दोनों ही स्थितियों में हमें एक सहज भाव की आवश्यकता होती है। इसका लाभ यहां उठाया जा सकता है।
कुटुंबिका
यह सामान्य तौर पर परिवार के वर्तमान सदस्यों एवं पूर्वजों को समर्पित सुविधा है। इस सुविधा का होना हम सभी के लिए अत्यंत आवश्यक होता है क्योंकि हम हमारे पूर्वजों को अगर जानते हैं तो उनसे हमारा वह संपर्क नहीं होता है जिसकी हमें आवश्यकता होती है। यह आपको इस सुविधा से अवगत कराते हुए एक कार्य योजना प्रदान करेगी।
शैक्षिका
यह एक ऐसा मंच है जो शिक्षा के क्षेत्र में हमारे साथ आ रही चुनौतियों को हल करने में सहयोग प्रदान करता है। जब भी हम अपने शैक्षिक समय को व्यतीत करना चाहते हैं तो हमारे सामने कई प्रकार के अनसुलझे प्रश्न आ जाते हैं। यह आपको उन प्रश्नों को समझने में सहायता प्रदान करेगी साथ ही मन में चल रहे प्रश्नों का समाधान भी प्रदान करेगी। यह एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से हम अपनी शिक्षा के वास्तविक स्तर को पहचानते हुए न केवल सहयोग प्राप्त करेंगे अपित यू वहां पर जाने का शैक्षिक एवं बौद्धिक बाल भी प्राप्त करेंगे।
विचारिका
हमारे जीवन में एक ऐसा पड़ाव आता है जब हम कई प्रकार के विचारों में स्वयं को गिरा हुआ पाते हैं। स्वयं भी हमें यह नहीं पता होता है कि हमारे साथ प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कितने विचार भ्रमण कर रहे हैं। परंतु हमारा शरीर समय समय पर असहज एवं सहज दोनों प्रकार के स्थितियों से अनुभूतित होता है।
स्वास्थ्यिका
हमारे जीवन में अधिकांश कोई ना कोई रोग चुनौती बनकर प्रकट हो जाता है जिसका समाधान हम किसी चिकित्सक से लेने का प्रयास करते हैं जो एक स्वाभाविक सी बात है। कई बार चिकित्सक अपनी ओर से श्रेष्ठ उपचार करने के उपरांत भी हमारे रोग को समझने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में हम किसी ऐसे कृत्य को खोजने का प्रयास करते हैं जिससे हम स्वस्थ हो सके जिसमें धार्मिक क्रियाकलापि सम्मिलित होते हैं। परंतु कुछ रोग ऐसे भी प्रकट हो जाते हैं जो हमारे जीवन की यात्रा में हमारे अभिन्न अंग की तरह कार्य करना प्रारंभ कर देते हैं। इन्हीं से आपको उपचार की आवश्यकता होती है जिसके लिए हम आपका सहयोग करते हैं।
आपके व्यक्तिगत जीवन में छोटी-छोटी प्रसन्नता यदि आपको मिलनी प्रारंभ हो जाए तो आप अपने ही जीवन का आनंद ले सकते हैं। एक छोटी सी अभिलाशा अपने नाम, शहर का नाम, और अपने देश के नाम के साथ हमारे साथ साझा करें। हम उसे पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे।
इसके अतिरिक्त और भी कई मंच भविष्य में आपके समक्ष लाने का प्रयास किया जाएगा। आपको केवल हमारे साथ जुड़कर अपने स्वस्थ जीवन की कल्पना करनी है। ऐसा नहीं है कि हम प्रारंभ में ही आपको किसी शुल्क के लिए बाउ करेंगे। आप केवल मन में स्वस्थ भावना लेकर हमसे जुड़ जाए और कुछ समय तक अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव को होता हुआ देखें। उसके उपरांत ही आप निर्णय लीजिए कि आपको हमारी सेवाओं की भविष्य में आवश्यकता है अथवा नहीं।