हमारे विषय में
हमारे विषय में
एक लंबे समय से शोध करने के उपरांत जिस विषय को चिन्हित किया गया वह मूल रूप से समय एवं ऊर्जा पर आधारित है। मंच के संस्थापक भारत के श्रेष्ठ तकनीकी संस्थानों के द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी की शिक्षा को प्राप्त करने के उपरांत कई वर्षों के शोध एवं अनुसंधान क़ो करने वाले एक तकनीकी व्यक्ति है।
परिवार एवं समाज में सेवा प्रदान कर चुके अनुभवी व्यक्तित्व के स्वामी इस मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक का एक विशिष्ट अनुभव एवं योगदान है। यह सभी बुद्धिजीवी किसी न किसी रूप में समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं यदि समाज इनसे सेवाएं लेने का निर्णय इनकी उपयोगिता के आधार पर करें तो। यह मंच, आपका, आपके परिवार का, आपके कारोबार एवं व्यवसाय का, आपके प्रिय जनों का सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा, इस उद्देश्य के साथ हमने तैयार किया है। यही हमारा एवं आपका दोनों का परिचय है। हम हमारे विषय में यदि अत्यधिक कहेंगे तो यह वास्तव में हम आपको ही परिभाषित कर रहे हैं ऐसा हमारा व्यक्तिगत विचार है क्योंकि हमारे देश अथवा विश्व में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में अपने व्यक्तित्व को परिभाषित करने के लिए सदैव उत्सुक रहता है। तो अधिक ना कहते हुए हम केवल अपने इस मंच के उद्देश्य को अपने विषय के साथ जोड़कर आपके समक्ष रख रहे हैं।